छत गिरने से पति-पत्नी समेत छह घायल
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मकान की छत गिर जाने से घर में सो रहे पति-पत्नी और चार बच्चे दबकर घायल हो गये। हादसे में घायल हुई एक लड़की की हालत गंभीर है। जिला पुलिस मुख्यालय से प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कोतवाली देहात के गांव फतनपुर में रविवार रात लगभग 12 बजे विजयपाल के मकान की कच्ची छत गिर गयी। पुलिस ने बताया कि घर में सो रहे विजयपाल, पत्नी बबली, बच्चे ममता (17), आशीष (15), निखिल (12) और प्राची (आठ) मलबे में दबकर घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से ममता को गंभीर स्थिति में मेरठ भेजा गया है।
Leave A Comment