पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया है। श्री सिंह कोरोना संबंधी परेशानियों के इलाज के लिए एक सप्ताह पहले दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स में भर्ती हुए थे। श्री सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल से हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री कोविंद ने एक ट्वीट में कहा कि ग्रामीण भारत के बारे में उनकी समझ असाधारण थी। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने सरल जीवन के माध्यम से सार्वजनिक जीवन को एक विशेष गरिमा प्रदान की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। श्री मोदी ने कहा कि श्री सिंह के निधन से बिहार और देश की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Leave A Comment