बिहार विस चुनाव के लिए महागठबंधन ने किया सीटों का बंटवारा, राजद को मिली 144 और कांग्रेस को 70 सीटें
पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल -कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने आज सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी के असंतोष के बीच 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सीट साझा करने की घोषणा की। पटना में छह दलों के नेताओं के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट बंटवारे के बारे में जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय जनता दल नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि उनकी पार्टी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा, कांग्रेस वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेगी, जिस पर सात नवम्बर को उपचुनाव होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में वाम-दलों के साथ मिलकर 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले को 19 सीटों की भागीदारी मिली है, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छह और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- माक्र्सवादी को चार सीटें दी गई हैं। श्री यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी विकासशील इन्सान पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा- को 144 सीटों के अपने कोटे से सीटें देगी। उन्होंने कहा कि इन सीटों के बारे में घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
---
Leave A Comment