विख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ ए. वी. शेट्टी का निधन
मंगलुरु। विख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए. वी. शेट्टी का निधन शनिवार को हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
डॉ. शेट्टी का ताल्लकु कुंडपुर से है और वह दक्षिण कन्नड़ जिले के पहले हृदयरोग विशेषज्ञ माने जाते हैं। कर्नाटक में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी उनकी निगरानी में सरकारी वेनलॉक अस्पताल में हुई। उन्हें मुंबई विश्वविद्यालय से प्रिंस ऑफ वेल्स गोल्ड मेडल से नवाजा गया था। उन्होंने 1962 में रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, एडिनबर्ग से पढ़ाई की थी। शेट्टी ने यहां 25 साल तक कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में हृदयरोग विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में सेवा दी थी। वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), मंगलुरु के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
---
Leave A Comment