बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा, विकासशील इंसान पार्टी से गठबंधन करेगी, नामांकन का पहला चरण कल समाप्त
पटना। भारतीय जनता पार्टी ने कई दौर की बातचीत के बाद मुकेश सहानी के नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी के साथ गठबंधन की आज औपचारिक घोषणा कर दी।
पटना में भारतीय जनता पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी की संयुक्त पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी अपने कोटे की 11 विधानसभा सीटें विकासशील इंसान पार्टी को देने पर सहमत हो गई है। जनता दल यूनाइटेड के साथ सीट बंटवारे में बिहार की विधानसभा के लिए भाजपा को 121 सीटें मिली हैं।
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में एक दिन बचा है। पहले चरण के लिए अब तक 154 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी। पहले चरण में 16 जिलों के 71 निर्वाचन क्षेत्रों में 28 अक्तूबर को मतदान होगा।
-
Leave A Comment