केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।
लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक रामविलास पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। वे पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने नेताओं में से एक थे।
इस समय रामविलास पासवान केन्द्रीय मंत्री के रूप में उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामले देख रहे थे।
चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ''पापा...अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। आपकी बहुत याद आ रही है पापा।

Leave A Comment