देश के सभी राज्यों में इस वर्ष धान की खरीद में 48 प्रतिशत की वृद्धि
नई दिल्ली। देश में सभी राज्यों में इस वर्ष धान की खरीद में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कृषि मंत्रालय ने बताया कि पिछले वर्ष 17 लाख 70 हजार टन धान की खरीद हुई थी जबकि इस वर्ष 26 लाख टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी है।
मंत्रालय के अनुसार जारी खरीफ मौसम में पंजाब में धान की अभूतपूर्व खरीद हुई है। पिछले वर्ष राज्य में एक लाख 76 हजार टन धान खरीदा गया था जबकि इस साल यह खरीद लगभग 16 लाख टन है जो पिछले वर्ष की तुलना में 9 सौ प्रतिशत से अधिक है। कृषि मंत्रालय ने बताया कि तमिलनाडु में पिछले वर्ष के 320 टन की तुलना में इस वर्ष 517 टन धान की खरीद हो चुकी है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में 2020-21 के खरीफ मौसम में 423 टन धान की खरीद हो चुकी है जबकि पिछले वर्ष 8 अक्टूबर को यह केवल 92 टन थी। मंत्रालय ने बताया है कि इन दोनों राज्यों में धान की खरीद में जबरदस्त वृद्धि हुई है।
Leave A Comment