कार नहर में गिरी, पांच लोगों की मौत
प्रयागराज (उप्र)। जिले के गंगा पार बहरिया थाना क्षेत्र में आज शाम एक एसयूवी-जाइलो कार के नहर में गिरने से वाहन में सवार पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक (गंगा पार) धवल जायसवाल ने बताया कि एसयूवी में छह लोग सवार थे और ये बहरिया से प्रतापगढ़ जा रहे थे। वाहन के नहर में गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चार महिलाओं और चालक प्रमोद (35) को मृत घोषित कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। सभी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं जो बहरिया में भंडारे में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे।
Leave A Comment