कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 90.23 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश ने कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कोविड से अब तक 71 लाख से भी अधिक व्यक्ति ठीक हो चुके हैं जो कुल संक्रमितों का 90 प्रतिशत से भी अधिक है। उपचार करा रहे रोगियों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या लगभग 11 गुणा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 60 हजार रोगी ठीक हुए हैं जबकि नए मामलों की संख्या करीब 45 हजार है। देश में इस समय कोविड के करीब छह लाख 53 हजार सक्रिय मरीज़ हैं जो कुल संक्रमित लोगों का लगभग आठ प्रतिशत से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सभी के मिले-जुले प्रयासों से मृत्युदर में भी काफी कमी आई है जो इस समय लगभग डेढ़ प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से चार सौ 80 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इनमें से 80 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में नौ लाख 39 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई। इसे मिलाकर देश में अब तक 10 करोड़ 35 लाख कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है। इस समय देश में कोविड नमूनों की जांच करने वाली दो हजार से अधिक प्रयोगशालाएं हैं1
Leave A Comment