महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे की पहल, मेरी सहेली अभियान सभी रेल मंडलों में शुरू
नई दिल्ली। रेलवे ने सभी मंडलों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की है। रेल मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य रेल में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं को सुरक्षा देना है। महिलाओं को उनकी यात्रा शुरू करने से लेकर गंतव्य स्टेशन तक सुरक्षा दी जाएगी।
मेरी सहेली अभियान की शुरुआत इस वर्ष सितम्बर में दक्षिण-पूर्वी रेलवे में पायलट परियोजना के रूप में की गई थी। महिला यात्रियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इस अभियान को सभी मंडलों और कोंकण रेलवे में 17 अक्तूबर से चलाया जा रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल-आरपीएफ ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के इस अभियान की शुरुआत की। आरपीएफ की टीम महिला यात्रियों के सीट के नम्बर लेकर उन्हें यात्रा के दौरान पडऩे वाले स्टेशनों की जानकारी देती है। आर पी एफ उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करती हंै। यात्रा मार्ग में पडऩे वाले स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान संबंधित कोच और बर्थ पर नजर रखते हैं।
---
Leave A Comment