बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे 600 किलो पटाखे बरामद, 7 गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे 600 किलोग्राम से अधिक पटाखें जब्त किये। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और चिकित्सीय कारणों से गुरुवार को हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने त्योहारों और प्रदूषण को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने कहा कि रविवार तक शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, " पुलिस ने 593.224 किलो पटाखे बरामद कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक पटाखे फोडऩे वालों के खिलाफ 8 मामले दर्ज किए गए है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक किलो आतिशबाजी बरामद की गई थी।"
Leave A Comment