अर्णब गोस्वामी, फिरोज शेख और नीतेश सरदा को तालोजा जेल स्थानांतरित किया गया
मुंबई। एक इंटिरियर डिजाइनर की आत्महत्या के संबंध में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्णब गोस्वामी, फिरोज शेख और नीतेश सरदा को आज अलीबौग के कोविड क्वारंटाइन केंद्र से महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले की तालोजा जेल स्थानांतरित कर दिया गया।
जेल अधीक्षक ए. टी. पाटिल ने बताया कि सुरक्षा और अति विशिष्ट मामला होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों से इन्हें तालोजा जेल भेजने का अनुरोध किया गया था। बाद में महानिरीक्षक जेल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने एक ट्वीट में कहा कि वह तालोजा जेल के प्रभारी से मिले हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि अर्णब गोस्वामी को प्रताडि़त नहीं किया जाएगा और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अर्णब गोस्वामी, फिरोज शेख और नीतिश सरदा को चार नवंबर को अली बाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इन तीनों को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
Leave A Comment