मप्र विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने 28 में से 19 सीटें जीतीं
भोपाल। मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भरोसा दिखाया है और 28 में से 19 सीटें जीतकर भाजपा 107 से 126 सीटों पर पहुंच गई जो बहुमत के आंकड़े 115 से 11 सीटें ज्यादा है। कांग्रेस को नौ सीटों पर जीत मिली है।
कांग्रेस सरकार का तख्ता पलट करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 19 में से 13 लोगों ने इस उपचुनान में जीत दर्ज की। जबकि मंत्री इमरती देवी व गिर्राज दंडोतिया के साथ जसमंत जाटव, रणवीर जाटव, रघुराज कंसाना और मुन्नालाल गोयल चुनाव हार गए। एक अन्य मंत्री एंदल सिंह कंसाना भी चुनाव हार गए हैं। चंबल-ग्वालियर की 16 सीटों में से सात पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं ग्वालियर-चंबल के बाहर की नौ सीटों पर 20 हजार से अधिक वोटों की हार-जीत हुई।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment