ब्रेकिंग न्यूज़

 रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार, पति-पत्नी और 20 साल के बेटे की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शहर के दक्षिण स्थित कुआनो नदी पर बने अमहट पुल की रेलिंग तोड़ती हुई बेकाबू कार नदी में गिर गई। जिसमें सवार बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले की निवासी पति-पत्नी और उसके 20 साल के बेटे की की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाल राम पाल यादव ने बताया कि गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होकर कार सवार कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक कार नदी में गिर गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, चौकी इंचार्ज बड़े वन, सिविल लाइन आईजी फुटहिया चौकी इंचार्ज और टीएसआई मौके पर पहुंचे। आसपास लोगों की मदद से पानी में गिरे कार सवार लोगों को निकला गया। जिनमें महिला सहित तीन की मौत हो चुकी थी।दो अन्य घायल हुए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान मेराज खातून (42) पत्नी इम्तियाज निवासी मोहम्मदपुर थाना उदयजहा जिला मोतिहारी, इम्तियाज (52) और इनका 20 वर्षीय पुत्र फैज शामिल है। पुलिस ने बताया कि घायलों में इकबाल और आमिर निवासी मड़या ताहिर थाना बैरगलिया जनपद सीतामढ़ी बिहार शामिल से हैं। आमिर की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह लोग एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english