मंत्रिमंडल ने विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की विनिर्माण क्षमताओं और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दस प्रमुख क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना - पी एल आई को मंजूरी दी है। इनमें दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पाद, औषधि उद्योग, मोटर-वाहन और उसके हिस्से-पुर्जे, कपड़ा और जुड़े उत्पाद तथा खाद्य उत्पाद शामिल हैं।
आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों को बताया कि यह योजना भारतीय निर्माताओं को विश्व-स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी, निवेश को आकर्षित करेगी तथा निर्यात को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश में उत्पादन, निर्यात और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment