घर की छत पर मिले 14 लाख नकद और जूलरी से भरे बैग
मेरठ। मेरठ (उप्र) में एक घर की छत पर नोटों और जूलरी से भरे दो बैग मिलने पर घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
दरअसल मेरठ के मिशन कपांउड एरिया में दो दिन पहले ही 40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया था। सदर पुलिस थाने के इंचार्ज दिनेश बघेल ने बताया, 'बैग में जूलरी के अलावा 14 लाख रुपये नकद थे। जूलरी का मूल्याकंन करना बाकी है।' एरिया में दो दिन पहले मैटरस का बिजनेस करने वाले पवन सिंहल के घर पर चोरी हुई थी। अगले दिन यानी बुधवार सुबह सिंघल के पड़ोसी वरुण शर्मा की छत पर बैग मिले। वरुण ने बताया, 'मैंने सुबह छत पर दो बैग देखे जिनमें नोट भरे हुए थे। मुझे चोरी के माल का शक हुआ और मैंने पुलिस को सूचित करने का फैसला लिया।' वरुण ने कहा, 'ऐसा संभव हो सकता है कि चोर ने मेरे घर की छत पर बैग छोड़ दिया हो ताकि बाद में वापस ले जा सके।' चोरी हुए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। (सांकेतिक फोटो)








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment