ब्रेकिंग न्यूज़

लोग निर्धनों के लिए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें : राष्ट्रपति


नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को लोगों से कहा कि वे निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनने का संकल्प लें। राष्ट्रपति ने दिवाली के मौके पर सभी देशवासियों और विदेशों में बसे भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, विभिन्न पंथों और धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला यह पर्व देश के लोगों की एकता, सद्भावना और भाई-चारे को मजबूत करता है। यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।
राष्ट्रपति ने कहा, आइए, इस मौके पर हम संकल्प लें कि हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें। दीपावली स्वच्छता का भी उत्सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्मान करें। उन्होंने कहा, मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english