भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, पीएम ने शोक व्यक्त किया
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश नारायण सारंग का शनिवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस कर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत बिगडऩे के बाद शनिवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
कैलाश सारंग शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के पिता थे। विश्वास शिवराज सरकार में चिकित्सा मंत्री हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर "नरेंद्र से नरेन्द्र" नाम की पुस्तक भी लिखी थी। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे कैलाश सारंग मीसाबंदी रह चुके हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में लागू इमरजेंसी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कई महीनों जेल में रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक संवेदनशील और परिश्रमी नेता के तौर पर याद किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, कैलाश सारंग जी ने मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रयास किए। उन्हें एक संवेदनशील और परिश्रमी तथा मध्य प्रदेश की प्रगति को लेकर समर्पित नेता के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment