अन्नकूट पर 101 क्विंटल प्रसाद से सजा काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का दरबार
वाराणसी। काशी में आज अन्नकूट पर्व के मौके पर मंदिरों में 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार मे 101 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया गया। काशी के मंदिरों में 56 व्यंजनों का भोग लगाने की सदियों पुरानी परंपरा है। देश के प्रमुख मंदिरों में शुमार काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा का मंदिर 101 क्विंटल पकवान से सजाया गया। 358 सालों से ये परंपरा चली आ रही है।
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 500 किलो लड्डुओं से बाबा का दरबार आकर्षण ढंग से सजाया गया। इसके साथ ही मगदल, मूंग का हलुआ, काजू की बर्फी, बूंदी लड्डू, बालूशाही, खुरमा, काजू का हलवा, भांग की बर्फी और विभिन्न प्रकार के नमकीन के साथ 16 प्रकार के पकौड़ी और कच्चे-पक्के अनाज से मंदिर को सजाया गया। मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि 651 किलो मिठाइयों से बाबा का दरबार सजाया गया है। इसके अलावा नमकीन,पकौड़ी और भोग के प्रसाद लगाया है।
80 क्विंटल भोग का लगा प्रसाद
अन्न की देवी अन्नपूर्णा के दरबार में भी 80 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया गया। इन भोग प्रसाद में कच्चे और पक्के भोजन भी शामिल किए गए है। देवी के मंदिर में अकेले 21 क्विंटल लड्डू शामिल है। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पूरी ने बताया कि देवी को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। अनादि काल से ये परंपरा चली आ रही है।
---
Leave A Comment