बिहार में नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा, मंत्रियों को विभागों का आबंटन
पटना। बिहार में नवनिर्वाचित 17वीं विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू होगा। सत्र का समापन इसी महीने 27 तारीख को होगा।
यह फैसला नव-गठित राज्य मंत्रिमंडल की आज पटना में हुई पहली बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई इस बैठक में मंत्रिपरिषद के अन्य सभी 14 सदस्य उपस्थित थे।
इस बीच बिहार में मंत्री स्तरीय विभागों का आबंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह, सतर्कता और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास बरकरार रखे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास पहले की तरह ही वित्त, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व और भूमि सुधार जैसे प्रमुख विभाग हैं।
जनता दल यूनाइटेड के पास ग्रामीण विकास, शिक्षा, संसदीय मामले, जल संसाधन, ऊर्जा, निषेध, आबकारी, पंजीकरण और योजना तथा विकास संबंधी विभाग होंगे। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद वित्त, वाणिज्य और आपदा प्रबंधन विभाग संभालेंगे। इसके अलावा, उनके पास शहरी विकास और आवासन विभाग, सूचना और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण विभाग, वन तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्?वपूर्ण विभाग भी होंगे। उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को उद्योग, पंचायती राज, पिछडा वर्ग तथा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिले हैं। नीतीश सरकार का गठन हो चुका है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश समेत 15 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
Leave A Comment