देश में कोरोना से दैनिक नए मामलों में 69 % का योगदान छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों से हो रहा है
- प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच के आंकड़े ने एक लाख को पार किया
नई दिल्ली। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 28 नवंबर की स्थिति में 4 लाख 54 हजार 940 रही है। भारत के कुल पुष्टि वाले मामलों में सक्रिय मामलों का वर्तमान योगदान 4.87 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड के 41 हजार 322 नए मामलों की पुष्टि की गई है। दैनिक नए मामलों के 69.04 प्रतिशत का योगदान आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात् महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है।
महाराष्ट्र 6 हजार 185 नये कोविड मामलों के साथ शीर्ष पर है। दिल्ली में 5 हजार 482 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसके बाद केरल में 3 हजार 966 नये मामले दर्ज किए गए हैं।
प्रति दस लाख आबादी पर जांच ने शानिवार को 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच की स्थिति 100,159.7 है।
28 नवंबर की स्थिति में 11,57,605 जांच के साथ, संचयी जांच 13.82 करोड़ (13,82,20,354) हैं। जांच के मामले में निरंतर की जा रही प्रगति ने कुल मामलों के तेजी से सामने आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश में 1175 सरकारी प्रयोगशालाओं और 986 निजी प्रयोगशालाओं सहित 2 हजार 161 जांच प्रयोगशालाओं के साथ, दैनिक जांच क्षमता में पर्याप्त रूप से वृद्धि हुई है। 23 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच के बेहतर परिणाम है। 13 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख जनसंख्या पर जांच की संख्या कम हैं।
भारत में स्वस्थ हुए कुल मामलें 87.59 लाख (8,759,969) हैं। स्वस्थ मामलों की राष्ट्रीय दर 93.68 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 41 हजार 452 रोगी स्वस्थ हुए। 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 76.55 प्रतिशत नए मामलें सामने आये हैं। दिल्ली में एक दिन में अधिकतम 5,937 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल में 4,544 लोग और इसके बाद महाराष्ट्र में 4,089 लोग स्वस्थ हुए हैं।
दस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 78.35 प्रतिशत के साथ पिछले 24 घंटों में 485 मृत्यु के मामलों दर्ज किये गए है। दिल्ली में सबसे ज्यादा 98 मृत्यु दर्ज की गई है। इसके बाद महाराष्ट्र में 85 और पश्चिम बंगाल में 46 मृत्यु दर्ज की गई है।
----
Leave A Comment