ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी के नेतृत्व में बढ़ते भरोसे को दर्शाता है इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान : भाजपा

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना, 'इस्लामोफोबिया का विमर्श' फैलाने वाले विपक्ष के लिए "जोरदार तमाचा" है। पार्टी ने कहा कि यह हालिया सम्मान मोदी के नेतृत्व में भारत की कूटनीति की मजबूत पुष्टि है।
'इस्लामोफोबिया' एक ऐसी विचारधारा है, जो इस्लाम धर्म और मुस्लिम समुदाय के प्रति अत्यधिक भय, पूर्वाग्रह, घृणा या भेदभाव को दर्शाती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह हालिया पहचान मोदी के नेतृत्व में बढ़ते वैश्विक भरोसे और विश्व मंच पर भारत के बढ़ते कद को दर्शाती है। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, "आज का दिन मोदी के आलोचकों, कूटनीति पर शक करने वालों और इस्लाम-विरोधी नफरत फैलाने वालों के लिए मुश्किल भरा है।" सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन आरोपों को भी गलत साबित करता है कि मोदी और उनकी सरकार "मुस्लिम-विरोधी" है। उन्होंने कहा, "लेकिन उन्हें मिले इस राष्ट्रीय नागरिक सम्मान का एक और अहम पहलू है। यह सम्मान इंडोनेशिया ने दिया है, जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है।" पूनावाला ने कहा, "और यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें किसी मुस्लिम देश से सम्मान मिला हो। सऊदी अरब, फलस्तीन, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र और ओमान - ये सभी मुस्लिम देश - प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम-बहुल देशों द्वारा दिए गए सम्मान विपक्ष के 'इस्लामोफोबिया विमर्श' की पोल खोलते हैं। उन्होंने कहा, '' इस्लामोफोबिया का विमर्श पूरी तरह ध्वस्त हो गया। क्या प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार मुस्लिम-विरोधी हैं? और इसके बावजूद, ये सरकारें उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे रही हैं? ज़ाहिर है, ऐसा नहीं है। पूनावाला ने कहा, "तो आज, जो लोग हमारी कूटनीति पर शक कर रहे थे और जो लोग इस्लामफोबिया के विमर्श को बढ़ावा दे रहे थे, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से करारा तमाचा लगा है।" भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी को 30 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान मिले हैं, जो उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्रियों को मिले सम्मानों के कुल योग से भी ज़्यादा हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें ऐसे 30 से ज्यादा नागरिक सम्मान मिले हैं। अगर आप बाकी सभी प्रधानमंत्रियों – नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी, मनमोहन सिंह जी और अन्य – को एक साथ रखें, तो भी उनकी कुल संख्या इसके आधे के बराबर भी नहीं होगी। यह अपने आप में इस बात का सबूत है कि दुनिया प्रधानमंत्री मोदी पर कितना भरोसा करती है।"

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english