पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से की बात, बाढ़ पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय दल बचाव और राहत प्रयासों में नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के दल बचाव और राहत प्रयासों में निकटता से समन्वय कर रहे हैं।

.jpg)







Leave A Comment