ब्रेकिंग न्यूज़

   सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भिलाई में निकली स्वच्छता रैली

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन क्षेत्रों में सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता रैली एवं विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान निगम के विभिन्न जोन क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, तालाबों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता कर्मी तथा स्थानीय नागरिकों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। सफाई के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र कचरा, अपशिष्ट एवं अन्य गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता रैली के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। निगम की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों से सहयोग करने की अपील भी की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
 निगम प्रशासन ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, गीला एवं सूखा कचरा अलग.अलग कर निर्धारित स्थान पर ही दें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english