मां-बेटी ने कीटनाशक पीकर कर ली खुदकुशी!
बलिया। जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के राम नगर ग्राम में एक महिला और उसकी विवाहिता पुत्री ने कथित रूप से कीटनाशक रसायन का सेवन कर खुदकुशी कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि राम नगर ग्राम में बुधवार को मीरा देवी (55) और गुडिय़ा देवी (35) के शव उनके घर से मिले। शव के पास से पुलिस को दो शीशी कीटनाशक रसायन भी मिला है। उन्होंने बताया कि मीरा देवी के रिश्तेदार जब घर पहुँचे तो घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गये। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लगता है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment