स्वदेशी उद्योगों से 27 हजार करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीदी के प्रस्तावों को मंजूरी
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद-डी ए सी की बैठक में आज स्वदेशी उद्योगों से 27 हजार करोड़ रुपये के उपकरण खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। डीएसी ने 28 हजार करोड़ रुपये की कुल लागत की भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा विभिन्न आवश्यक हथियारों, प्लेटफार्मों, उपकरणों और सिस्टम के खरीद प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।
रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 की नई व्यवस्था के तहत यह डीएसी की पहली बैठक थी और इससे मेक इन इंडिया तथा सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को बढ़ावा मिलेगा। आज स्वीकृत प्रस्तावों में डीआरडीओ में भारतीय वायु सेना के लिए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम, भारतीय नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत और भारतीय सेना के लिए मॉड्यूलर पुल शामिल हैं।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment