सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
बीकानेर। बीकानेर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा कार और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में हुआ। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले तीनों युवक गाजियाबाद के अलग-अगल हिस्से में रहते थे। यह सोलर प्लांट से जुड़ी किसी डील के संबंध में बीकानेर आ रहे थे। हादसे के बाद मिनी ट्रक का आरोपी ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां और वृत्ताधिकारी (सीओ) सदर पवन भदौरिया मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि बीकानेर-जयपुर रोड पर नौरंगदेसर गांव के पास हादसा हुआ। मिनी ट्रक बीकानेर से जयपुर की तरफ जा रहा था, जबकि कार बीकानेर की तरफ आ रही थी। कार की स्पीड तेज थी और ढलान पर अचानक अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों दोस्त अखलाक, मनीष कोशी और देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह तीनों कार से रात को ही गाजियाबाद से बीकानेर के लिए चले थे।
पुलिस ने गाड़ी के नंबर से कार मालिक का पता लगाया और फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाया। शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment