केन्द्र सरकार ने किसानों को अगले दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित किया
नई दिल्ली। सरकार ने आंदोलनकारी किसानों से अगले दौर की वार्ता के लिए तारीख तय करने को कहा है। कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने किसान संगठनों को लिखे पत्र में उऩसे मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र किसानों द्वारा उठाए गये सभी मुद्दों का खुले मन के साथ सही हल ढूंढने के सभी प्रयास कर रहा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार मुद्दे का हल ढूंढने के लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अगले दौर की बैठक आयोजित करने की इच्छुक है। उन्होंने पत्र में लिखा कि सरकार ने कई अन्य किसान संगठनों के साथ बैठक की और इस मुद्दे पर उनके सुझाव मांगे। किसानों के नेताओं ने कृषि कानूनों के कुछ प्रावधानों को संशोधित करने के सरकार के मसौदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और बैठक में भाग लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद किसानों और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रद्द हो गई थी।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment