ब्रेकिंग न्यूज़

 सोलहवीं अखिल भारतीय बार परीक्षा अगले साल 21 मार्च को

नई दिल्ली। वकीलों की शीर्ष संस्था और देश में कानूनी शिक्षा के नियामक बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने सोमवार को कहा कि वह 21 मार्च, 2021 को सोलहवीं अखिल भारतीय बार परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 26 दिसंबर, 2020 को प्रारंभ होगा और उसकी आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2021 है। 
बीसीआई ने एक विज्ञप्ति ने कहा, '' परीक्षा शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख 23 फरवरी, 2021 होगी और ऑनलाइन फार्म को पूरा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी, 2021 होगी।'' उसने कहा, ''प्रवेश पत्र छह मार्च, 2021 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 21 मार्च, 2021 को होगी।''
इस बीच, बार काउंसिल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दी गयी पंद्रहवीं अखिल भारतीय बार परीक्षा 24 जनवरी, 2021 को होगी। उसने कहा कि यह परीक्षा देश में 50 शहरों के 140 केद्रों पर होने वाली है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english