ब्रेकिंग न्यूज़

कार आगे चल रहे डंपर में घुसी, तीन दोस्तों की मौत

सड़क हादसे में दो गंभीर
जयपुर। जयपुर में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई जबकि दो गंभीर हैं। हादसा सोमवार देर रात एक बजे गोपालपुरा बाईपास रोड पर रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास हुआ। कार में 5 दोस्त सवार थे और तेज रफ्तार से कार चला रहे थे। शहर में नाइट कफ्र्यू होने की वजह से सड़क पर सन्नाटा भी था। ऐसे में बेकाबू स्पीड से चल रही कार आगे चल रहे डंपर में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी युवक कार में ही फंस गए। इसमें तीन की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक राकेश (32), मुकेश (30) और पुष्पेंद्र जाट (30) नाम के युवकों की मौत हो गई। हादसे में दलजीत (23) और विवेक (24) घायल हैं। मृतक राकेश सीकर जिले के लोसल, मुकेश झुंझुनूं जिले के पोसना और पुष्पेंद्र जाट भरतपुर जिले के पथेना का रहने वाला था। पुष्पेंद्र गोपाल पूरा बायपास पर हॉस्टल चलाता था।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विक्की नाम का युवक देर रात पुष्पेंद्र से मिलने आया था। दोनों में हॉस्टल को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद पुष्पेंद्र विक्की की गाड़ी लेकर रवाना हो गया था। वहीं, राकेश और मुकेश मानसरोवर में रहकर कपड़ों का काम कर रहे थे। यह सभी रात एक बजे कार में गोपालपुरा चौराहे से गुर्जर की थड़ी की तरफ जा रहे थे। त्रिवेणी नगर पुलिया से नीचे उतरने के बाद रिद्धी-सिद्धी चौराहे के पास कार आगे चल रहे एक डंपर में घुस गई। नाइट कफ्र्यू की वजह से सड़क भी सुनसान पड़ी थी। हादसे के बाद सभी को नाकाबंदी कर रही पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया। इस वजह से देर रात काफी देर तक सभी लड़के कार में ही फंसे रहे। बाद में किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। तब गश्त पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दुर्घटना थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इनमें तीन ने दम तोड़ दिया था। जबकि दो को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english