पत्नी के सामने पति ने तोड़ा दम, हेलमेट होती तो बच जाती जान!
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल के सामने हुए एक्सीडेंट के बाद मौके पर ही अस्पताल स्टाफ पहुंच गया, लेकिन युवक को नहीं बचाया जा सका। युवक ने पत्नी के सामने ही दम तोड़ दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं पहने था। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक अगर युवक हेलमेट पहने होता, तो शायद युवक की जान बच सकती थी।आरोपी ड्राइवर मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मूलत: नरसिंहपुर निवासी 30 साल के लालगिरी सिंह उर्फ कन्हैयालाल पिता अमर सिंह अयोध्या नगर में रहता था। वह पिपलानी के इंद्रपुरी में स्थित होटल में काम करता था। उसकी पत्नी दो दिन पहले बैरसिया के अगरिया अपने मायके गई थी। सोमवार शाम एक्टिवा पर अपनी पत्नी को लेकर ससुराल से घर लौट रहा था। ईटखेड़ी थाने से एक किमी आगे भोपाल की ओर से आ रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दोनों ही गाडिय़ों की स्पीड काफी अधिक थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दूर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी मकरंद पांडे ने बताया कि रोड अच्छा और सीधा होने के कारण यहां पर वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है। हादसे के दौरान कार की स्पीड अधिक थी। इसी कारण आरोपी ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment