पेड़ से जा टकराई बाइक, युवक की मौत
आरा। भोजपुर में कोहरे के कारण एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के अगिआंव बाजार में मंगलवार को देर शाम लहठान गांव निवासी मुनमुन सिंह का पुत्र सूरज प्रकाश (26 साल) बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कोहरे के कारण उसे आगे का रास्ता साफ नहीं दिखाई दिया। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो वह दौड़कर आए और उसे सदर अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment