ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की मौत
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में ट्रैक्टर पलटने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। हादसा टौणी देवी तहसील के अंतर्गत सुराह गांव में हुआ है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल टौणी देवी में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. सीएल चौहान, डीएसपी, तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर टावर कंपनी के काम पर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment