देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर 95.69 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर और बेहतर होकर 95.69 प्रतिशत हो गई है। पिछले चौबीस घंटों में 26 हजार से अधिक कोविड रोगी स्वस्थ हुए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 96 लाख 63 हजार से अधिक हो गई है। देश में कुल सक्रिय मामले दो 2.86 प्रतिशत है। वर्तमान में देश में संक्रमण के करीब 2 लाख 89 हजार सक्रिय मामले हैं।
पिछले चौबीस घंटे के दौरान 23 हजार 950 नए रोगी सामने आए, जिसे मिलाकर देश में अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या एक करोड़ 99 हजार से अधिक हो गई है। मंत्रालय के अनुसार टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति को प्रभावकारी तरीके से लागू करने के कारण देश में बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ हुए हैं और मरने वालों की संख्या में कमी आई है।
वर्तमान में देश में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जो शेष दुनिया की तुलना में काफी कम है। पिछले चौबीस घंटें में देश में 333 लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की संख्या एक लाख 46 हजार 444 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 10 लाख 98 हजार से अधिक जांच की गई। अब तक कुल मिलाकर 16 करोड़ 42 लाख कोविड जांच की जा चुकी है।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment