बोलेरो पलटने से महिला की मौत, चार घायल
-घायलों की मदद कर रहे लोगों पर पलटी बारातियों से भरी बस, 3 युवकों की मौत
जबलपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर पाटन-तेंदूखेड़ा रोड पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। पहले बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायल रोड पर बैठे थे। वहां कुछ मददगार भी जमा हो गए। उसी दौरान इंदौर से बारात लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर मौके पर जुटे लोगों के ऊपर पलट गई। इससे बस के नीचे आकर दो बाइक सवार तीन लोग दब गए। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को पाटन और कुछ को जबलपुर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो तेंदूखेड़ा से जबलपुर की ओर आ रही थी। तभी बगदरी मोड़ पर बोलेरो खाई में पलट गई। हादसे में बोलरो सवार 60 वर्षीय फूलरानी पत्नी रामचरण पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार सुरसी से देवरी जा रहे थे। वहीं, चार अन्य घायल हो गए। राहगीरों ने बोलेरो सवार घायलों को रोड पर लाकर बिठाया। इसी दौरान वहां कई बाइक सवार और अन्य लोग भी जमा हो गए। उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से बारात लेकर लौट रही थी और बारातियों को छोडऩे शहपुरा जा रही थी। बस के नीचे तीन लोग दब गए। । एक मृतक की पहचान 24 वर्षीय जैतवाड़ा निवासी रूपलाल सिंह के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पाटन पुलिस पहुंची। इसमें एएसपी शिवेश सिंह बघेल और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी थे।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment