दिल्ली सरकार ने यूपीएससी परीक्षाओं में शामिल होने वालों के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया
नर्ई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने यूपीएससी की परीक्षाओं में शामिल होने का सपना देखने वालों के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ युवा आईएएस, आईपीएस अधिकारी हर महीने संवाद करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान, अधिकारी अपनी पढ़ाई और तैयारी से जुड़े अनुभव शेयर करेंगे। वे स्कूली शिक्षा के दौरान ही सिविल सर्विस की तैयारी और लाइफ स्टाइल संवारने के टिप्स देंगे। इस कड़ी की पहली सीरीज में आज दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश ने छात्रों के साथ अपनी यूपीएससी की तैयारी संबंधी अनुभव शेयर किए। कक्षा 9 से 12वीं तक के लगभग 60 बच्चों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के अलावा इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार बच्चे भी यूट्यूब लाइव के माध्यम से जुड़े।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment