प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने खुद को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान मौत
कौशांबी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने दो दिन पहले प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
घटना के बाद पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था और बाद में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भेज दिया गया था जहां उसकी मौत हो गयी । प्रेमी युगल अलग-अलग संप्रदाय के थे। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी युवती का सिराथू कस्बे के ही अच्छे सोनकर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके बाद बीते 24 दिसंबर को अच्छे ने शादी से इनकार कर दिया । उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती ने किरासन तेल डाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया था । (सांकेतिक फोटो)


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment