सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामले में दो पर आपराधिक मामले दर्ज किए हैं
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने 131 करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला 67 करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी का है, जो स्टेट बैंक आफ इंडिया ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक निजी कम्पनी और अन्य के खिलाफ दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने 2011 से 2015 के बीच जालसाजी और राशि का अन्यत्र हस्तांतरण करके भारतीय स्टेट बैंक के साथ धोखाधडी की। सीबीआई ने बताया कि आरोपियों के सिलवासा और मुम्बई स्थित आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर दस जगह छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।
सीबीआई ने कहा है कि दूसरा मामला, पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा नई दिल्ली और नोएडा स्थित एक निजी कम्पनी के खिलाफ दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपियों ने 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि धोखाधडी से निकाली और अन्यत्र हस्तांतरित की । इस मामले में आरोपियों के दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित 9 आवासीय और कार्यालय परिसरों पर छापेमारी की गई।
---


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment