कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और उनके 2 बच्चों समेत 5 की मौत
तावडू। नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव कालरपुरी में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती, उनके दो बच्चों व एक अन्य युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गांव निजामपुर निवासी 35 वर्षीय बबलू, उसकी 30 वर्षीय पत्नी आईसा, 5 वर्षीय लड़की आलिया, बबलू के 2 वर्षीय लड़के व गांव डिढारा निवासी काले (15) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर पटौदी से निजामपुर आ रहे थे। वे जब 7: 45 बजे गांव कालरपुरी के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक को कैंटर के अलावा किसी अज्ञात वाहन ने भी टक्कर मारी है। आरोपी दुर्घटना के बाद भाग गया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment