छोटे भाई की पत्नी से थे अवैध संबंध! बड़ा भाई निकला छोटे भाई की हत्या का आरोपी
पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की हत्या की गुत्थी
3 दोस्तों को फिरौती दे हत्या का आरोप, चारों आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना। शिवपुरी चौक के पास खाली प्लॉट में से खून से लथपथ एक लाश मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध होने के चलते आरोपी बड़े भाई ने अपने तीन आरोपी दोस्तों को 50 हजार रुपए की फिरौती देकर उसकी हत्या करवाई थी।
पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बंदा बहादुर कॉलोनी का राजू है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की ईंट व बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि हत्या के चारों आरोपी बंदा बहादुर कॉलोनी का अशोक कुमार, दीप विहार कॉलोनी का आजाद आलम, भट्टियां रोड का पवन कुमार और फामड़ा रोड का इंजमामुल हक उर्फ मोनू हैं। आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
एडीसीपी दीपक पारीक ने बताया कि तीन नवंबर की सुबह प्लॉट में एक युवक की लाश मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी दीपक पारीक के मुताबिक आरोपी अशोक मरने वाले राजू का बड़ा भाई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक के राजू की पत्नी के साथ डेढ़ साल से अवैध संबंध था। राजू को इसके बारे में पता चल गया था। वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। जिसके चलते उसने अपने दोस्त आरोपी पवन के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। फिर उन्होंने आरोपी आजाद आलम को साथ मिला लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक ने उन्हें 50 हजार फिरौती देने की बात कही। आरोपी ने 20 हजार रुपए एडवांस दिए थे। बाकी के काम होने के बाद देने थे। फिर आरोपी पवन और आरोपी आजाद ने तीसरे दोस्त आरोपी इजमामुल को साथ मिलाकर 2 नवंबर को राजू के साथ शराब पी। फिर ईंट से उसके सिर में कई वार कर हत्या करके लाश प्लॉट में फेंककर फरार हो गए।
हत्या के बाद आरोपी पवन, आरोपी आजाद और आरोपी इजमामुल शहर छोड़कर भाग निकले। आरोपी अशोक शहर में ही रहा और इन्वेस्टिगेशन के दौरान साथ घूम रहा था। पुलिस ने हत्या के बाद जांच की तो उन्हें आरोपी अशोक पर शक हुआ। आरोपी अशोक की कॉल डिटेल निकालने पर उसमें कई कॉल राजू की पत्नी को की हुई थी। आरोपी अशोक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात कबूल ली।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment