देश में कोविड- 19 एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 78 हजार से अधिक हुई
- स्वस्थ होने की दर 95.82 प्रतिशत
नई दिल्ली। देश में पिछले चौबीस घंटों में 21 हजार 400 रोगी कोविड-19 से ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने की दर 95.82 प्रतिशत हो गई है। अब तक कुल 97 लाख 61 हजार 5 सौ से अधिक लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। पिछले चौबीस घंटों में 18 हजार 7 सौ से अधिक नए मामले सामने आए और इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या एक करोड़ एक लाख 87 हजार 8 सौ से अधिक हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले चौबीस घंटों में 279 रोगी कोविड-19 से मौत का शिकार हुए हैं और पूरे देश में एक लाख 47 हजार 600 से अधिक रोगियों ने महामारी से अपनी जान गंवाई है। इस समय देश में महामारी से पीडि़त लोगों की संख्या दो लाख 78 हजार 600 है। एक सौ 70 दिनों के बाद यह पीडि़तों की यह सबसे कम संख्या है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने कोरोना महामारी से निपटने में एक और कीर्तिमान प्राप्त किया है। दैनिक नए मामलों की संख्या छह महीने के बाद 19 हजार से नीचे के स्तर पर आई है। सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार गिरावट का रूझान बना हुआ है। इस समय भारत में सक्रिय रोगियों की संख्या देश में संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों की कुल संख्या के मुकाबले सिर्फ 2.74 प्रतिशत रह गई है। स्वस्थ होने के मामलों और सक्रिय मामलों की संख्या का अंतर भी लगातार बढ़ रहा है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद--आईसीएमआर ने कल बताया कि अब तक देश भर में कोरोना बीमारी के 16 करोड़ 81 लाख दो हजार छह सौ से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं। कल 9 लाख 43 हजार तीन सौ से अधिक परीक्षण किए गए।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment