घर में घुस महिला से छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने जूते की माला पहनाई
युवक को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
झालावाड़। झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर महिला के परिजनों ने रविवार सुबह आरोपी युवक से मारपीट की। उसे निर्वस्त्र कर जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया। सूचना पर पुलिस ने युवक को मुक्त कराया, साथ ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, महिला ने भी छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है।
महिला ने रविवार सुबह सारोला थाने में रिपोर्ट दी कि शनिवार रात साढ़े 9 बजे वह घर में अकेली थी, तभी गांव के ही युवक ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने रविवार सुबह आरोपी को समझौते के लिए ढाबे पर बुलाया, वहां मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिया और उसके हाथ पीछे बांध दिए। लाठी, लात-घूंसों से मारपीट करते रहे। उसके गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया। मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी उसे सरेराह मारपीट करते हुए गांव के तिराहे पर ले गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त युवक को छुड़ाकर चौकी पर लाई। यहां पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment