देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या दो लाख 57 हजार से अधिक हुई
-स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 96.04 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 21 हजार 821 नये मामले सामने आए। अब तक देश में संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ 2 लाख 66 हजार 674 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई 299 मौतों को मिलाकर अब तक इस संक्रमण से एक लाख 48 हजार 738 लोगों की जान जा चुकी है। इस समय देश में संक्रमण के दो लाख 57 हजार 656 सक्रिय मामले हैं।
कल स्वस्थ हुए 26 हजार एक सौ 39 लोगों को मिलाकर अब तक 98 लाख 60 हजार 280 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर 96 .04 प्रतिशत हो गई है।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment