उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में
नई दिल्ली। देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर तेज हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि नये पश्चिमी विक्षोभ का पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के साथ साथ आसपास के इलाकों पर पड़ेगा। इसकी वजह से नववर्ष पर उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहेगी। इन मौसमी बदलावों के कारण रविवार तक हल्की वर्षा या बर्फबारी होने का अनुमान है। यह स्थिति छह जनवरी तक जारी रह सकती है।
अगले 48 घंटे में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश और दिल्ली में शीतलहर के हालात बनेंगे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना या बहुत घना कोहरा छाये रहने और बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में घना कोहरा या बहुत घना कोहरा रह सकता है।
--


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment