राष्ट्रपति भवन संग्रहालय 5 जनवरी से फिर खुलेगा
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन स्थित संग्रहालय 5 जनवरी से फिर खुलेगा । आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई । कोविड-19 के प्रसार के कारण संग्रहालय पिछले वर्ष 13 मार्च से दर्शकों के लिए बंद है ।
राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, संग्रहालय सोमवार और सरकारी छुट्टियों के अलावा अन्य सभी दिन खुला रहेगा । हालांकि आगंतुक वहां आकर तत्काल बुकिंग नहीं करा सकेंगे बल्कि उन्हें अग्रिम बुकिंग करानी होगी । इसमें कहा गया है कि सामाजिक दूरी के मानदंडों को पूरा करने के लिये चार पालियां तय की गई है। इसमें पहली पाली 9.30 -11.00 बजे, दूसरी 11.30 - 1.00 बजे, तीसरी 1.30-3.00 बजे और चौथी 3.30-5.00 बजे है। इसमें एक बार में अधिकतम 25 दर्शक जा सकते हैं । इसमें कहा गया है कि 50 रूपये का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा ।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment