दो दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने सुरीर कोतवाली क्षेत्र में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार विशाल गुप्ता व कुलदीप (दोनों मैनपुरी निवासी) तथा करणवीर की मौत हो गई। करणवीर आगरा के कागारौल क्षेत्र के गांव खेडिय़ा का निवासी था। दूसरी घटना भी इसी इलाके में हुई जिसमे स्विफ्ट कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस हादसे में दिल्ली के कपिल देव व अफजल की मृत्यु हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment