सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत
गुमल। झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना अंतर्गत परवल जाने वाले मार्ग पर पडकीटोली गांव के पास बीती रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बबलू उरांव (26), चरवा उरांव (27) और प्रवीण उरांव (25) के रूप में हुई है। सभी मृतक भरनो टेंटगाटोली गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment