राजस्थान, हिमाचल और मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाए गए
नईा दिल्ली। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान दस और जिलों में बर्डफ्लू के संभावित मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य के 18 जिलों में पक्षियों की मौत के मामले देखे जा चुके हैं।
उधर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हाल ही में पोंग बांध में मृत पाये गए दो हजार तीन सौ से अधिक प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इसके बाद कई एहतियाती उपाय किए हैं। जिले के चार उप-मंडलों में चिकन, मछली और अन्य पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोंग बांध के एक किलोमीटर के दायरे में लोगों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस क्षेत्र को अलर्ट जोन घोषित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के इन्दौर में भी कौओं की मौत तथा अन्य जिलों में भी बर्डफ्लू के मामले मिलने से वहां के पशु-पालन विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये हैं। राज्य के पशु-पालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि अधिकारियों से मुर्गी पालन के फॉर्म, उसके बिक्री के स्थान तथा प्रवासी पक्षियों के आश्रय स्थलों पर विशेष निगाह रखने को कहा गया है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment