व्यापारी समेत तीन लोगों की गला रेतकर हत्या, दो जगहों पर मिले शव
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है। हत्या का कारण लूट की संभावना बताई जा रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हर्रैया व छावनी पुलिस पहुंची। यह तीनों शव पांच किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था। वहां से आलू बेच कर लौटते समय लूट होने की घटना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाडिय़ों में मिला। यह एक ट्रक चालक बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू मौर्या (35) पुत्र रामकिशोर मौर्या मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव है। दो अन्य शव पांच किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिले। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment