प्रधानमंत्री मंगलवार को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेता भी अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरन रिजिजु भी उपस्थित रहेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के बीच के युवाओं के विचारों को सुनना है जो मतदान करने का अधिकार रखते हैं और आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न सेवाओं में शामिल होंगे। एनवाईपीएफ की अवधारणा प्रधानमंत्री के 31 दिसंबर, 2017 को अपने मन की बात के संबोधन में व्यक्त किए गए विचार पर आधारित है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment